गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (13:11 IST)

निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Priyanka Chopra New Year Celebration With Husband Nick Jonas  | निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने पति निक जोनस संग अमेरिका में बस चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर के अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी और पति निक जोनस की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। 

 
वहीं अब प्रियंका ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने साल 2022 की शुरुआत पति के साथ टाइम स्पेंड करके की हैं। दोनों ने समंदर के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। 
 
तस्वीरों में प्रियंका और निक समंदर के बीच यॉट पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों पूरी तरह वेकेशन मोड में दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति की गोद में लेटी नजर आ रही हैं। वहीं निक उनके माथे पर किस कर रहे हैं।
 
दूसरी तस्वीर में प्रियंका सनबाथ लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका का बेहद बोल्ड लुक नजर आ रहा है। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, परिवार और दोस्तों के लिए बहुत आभारी। यहां जीवन का जश्न मनाने के लिए है। 2022, नववर्ष की शुभकामनाएं।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों इंस्टाग्राम अकाउंट से पति निक जोनस का सरनेम हटाने की वजह से सुर्खियों में थी। इसके बाद दोनों के तलाक की अफवाह भी उड़ी थी। लेकिन बाद में प्रियंका ने साफ कर दिया कि उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम ट्विटर अकाउंट वाले नाम से मैच करने के लिए पति का सरनेम हटाया है।
 
ये भी पढ़ें
जलपरी बनीं दिशा पाटनी, पानी में लेटकर दिए बोल्ड पोज