बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Marriage Photo, Nick Jonas
Written By

देखिए, प्रियंका चोपड़ा की शादी के खास फोटो

देखिए, प्रियंका चोपड़ा की शादी के खास फोटो - Priyanka Chopra, Marriage Photo, Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक और दो दिसम्बर को शादी के बंधन में बंध गए। जोधपुर के उमेद भवन में उन्होंने शादी की। एक दिसम्बर को ईसाई रीति रिवाज से तो दो दिसम्बर को हिंदू रीति रिवाज से उन्होंने विवाह किया। इसके दो फोटो सामने आए हैं। निक और प्रियंका दोनों ही अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 
 
यह शादी शानदार तरीके से हुई। सभी ने खूब आनंद‍ लिया। जयमाला रस्म के दौरान भी खूब शरारतें हुईं। दोस्तों ने प्रियंका और निक को ऊपर उठा लिया था। बाद में निक ने प्रियंका के लिए एक बहुत ही प्यारी स्पीच दी जिसे सुन प्रियंका की आंखों में आंसू आ गए थे। 


 
निक ने कहा कि वे शादी में दिए गए वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे। आजीवन प्रियंका का ध्यान रखेंगे। उन्हें खुश रखेंगे। यह सुन प्रियंका भावुक हो गई थीं। 
 
ये भी पढ़ें
प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें जारी, संस्कृतियों का मिलाजुला रूप