शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra kissed nick jonas during live while singer was promoting spaceman video viral
Written By
Last Updated : रविवार, 14 मार्च 2021 (18:32 IST)

लाइव सेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने किया निक जोनास को किस, वायरल हो रहा वीडियो

लाइव सेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने किया निक जोनास को किस, वायरल हो रहा वीडियो - priyanka chopra kissed nick jonas during live while singer was promoting spaceman video viral
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाताते हुए नजर आते रहते हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

 
वीडियो में निक जोनास एक लाइव सेशन में होते हैं, तभी प्रियंका चोपड़ा आती हैं और हैलो करने के बाद निक को किस करके चलती जाती हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
दरअसल हाल ही में निक का एलबम स्पेसमैन रिलीज हुआ है। जिसके चलते निक जोनास इसका भरपूर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रमोशन के दौरान निक लाइव चैट में फैंस के साथ बातचीत कर रहे होते हैं, तभी प्रियंका चोपड़ा आ जाती हैं। प्रियंका सबसे पहले हैलो कहती हैं और फिर निक को किस करके चली जाती हैं। 
 
प्रियंका के किस करने के बाद निक वीडियो में कहते नजर आते हैं कि उनके इस नए म्यूजिक एलबम की प्रेरणा प्रियंका ही हैं। इतना ही नहीं वह आगे कहते नजर आ रहे हैं कि वह उनकी लाइफ में होने वाली हर चीज की प्रेरणा हैं। निक-प्रियंका का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
ऐसा पहली बार नहीं है जब निक के लिए प्रिंयका ने अपना प्यार ऐसे खुलेआम जाहिर किया है। इससे पहले भी प्रियंका और निक एक दूसरे के लिए अपना प्यार खुलेआम जाहिर कर चुके हैं। गौरतलब है कि निक के एलबम को प्रियंका भी प्रमोट कर रही हैं।