शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra heartfelt note for rishi kapoor
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 मई 2020 (11:44 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के लिए लिखा खास नोट, बोलीं- उन्होंने पर्दे पर रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ी

प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के लिए लिखा खास नोट, बोलीं- उन्होंने पर्दे पर रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ी - priyanka chopra heartfelt note for rishi kapoor
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिल्मी सितारें अब भी उन्हें लगातार याद कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के लिए एक खास नोट लिखा है।

 
प्रियंका चोपड़ा ने मैग्जीन में ऋषि कपूर के लिए ये खास नोट लिखा है। उन्होने लिखा, सारा संसार आपके चले जाने से दुखी है। ऋषि कपूर का यहां से जाना हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत है।
 
प्रियंका ने लिखा, रणबीर, रिद्धिमा और नीतू मैम आपके साथ साथ सारा संसार दुखी हैं। उन्होंने पर्दे पर रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ी है। ऋषि सर ने स्क्रीन पर प्यार करना काफी आसान बना दिया था। उनकी मुस्कुराहट का हर कोई दीवाना था।
 
प्रियंका ने ये भी बताया कि ऋषि कपूर की सबसे बड़ी ताकत यही रही कि उनके अंदर एक Shakespearean Hero की झलक दिखती थी और हमेशा मासूमियत महसूस की जा सकती थी। प्रिंयका ने ऋषि को एक वर्सटाइल एक्टर भी बताया है। उनके मुताबिक ऐसा अब शायद ही कोई कलाकार हो जो इतना वर्सटाइल रहा हो।
 
बता दें कि प्रियंका ने ऋषि संग ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन फिर भी प्रियंका और ऋषि कपूर के बीच अच्छी दोस्ती थी। जब वो बीमार थे तो प्रियंका उनसे मिलने के लिए न्यूयॉर्क भी पहुंची थीं।
ये भी पढ़ें
नेहा कक्कड़ का कमाल, दुनियाभर के सिंगर्स को पछाड़ बनाया यह रिकॉर्ड