शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra completes 20 years in entertainment industry, to celebrate with fans this way
Written By
Last Updated : गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (16:40 IST)

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर कुछ इस तरह सेलिब्रेट करेंगी प्रियंका चोपड़ा

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर कुछ इस तरह सेलिब्रेट करेंगी प्रियंका चोपड़ा - Priyanka Chopra completes 20 years in entertainment industry, to celebrate with fans this way
(Photo : Screenshot of video)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शानदार अदाकारी से हॉलीवुड में भी अपना परचम लहराया है। अब प्रियंका अपने इस सफर को कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट करने वाली हैं। इसको लेकर पिग्गी चॉप्स ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।



प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये जश्न का समय है। 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरे 20 साल होने जा रहे हैं। ऐसा कैसे हुआ पता नहीं। आप सभी का साथ मेरे साथ हमेशा रहा है। आइए मेरे साथ जुड़िए, मैं आपको अपना ये सफर दिखाना चाहती हूं।”



‘द स्काई इज पिंक’ एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया कि वह अपने करियर के सबसे बड़े 20 पलों को एक बार फिर से याद करेंगी, जिनका उनकी जिंदगी पर काफी गहरा असर रहा है। वे पूरे साल इस प्रक्रिया को जारी रखेंगी।



वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव होंगे। यह अरविंद अडिगा की किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ से प्रेरित है। इसमें नवोदित कलाकार आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे।
ये भी पढ़ें
क्या अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव? ट्वीट कर बिग बी ने बताया सच