शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra celebrate first karwa chauth with nich jonas and friends shares photos
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (12:35 IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में शानदार अंदाज में मनाया पहला करवा चौथ, शेयर की तस्वीरें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में शानदार अंदाज में मनाया पहला करवा चौथ, शेयर की तस्वीरें | priyanka chopra celebrate first karwa chauth with nich jonas and friends shares photos
बीते दिन पूरे देश में करवा चौथ की धूम मची हुई थी। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड की दुनिया में भी करवा चौथ बहुत धूम-धाम से मनाया गया। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का शादी के बाद यह पहला करवा चौथ था।


प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत से बाहर हैं, लेकिन वहां भी उन्होंने धूमधाम से ये फेस्टिवल सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने अपने पहले करवा चौथ से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। 
 
प्रियका ने अपने पति निक जोनास के साथ भी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। माथे पर सिंदूर और प्यारी सी मुस्कान के साथ प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है- जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में करवा चौथ। पहला हमेशा यादगार रहता है।
इसके साथ ही प्रियंका ने अपने दोस्तों के साथ भी तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'मैं और मेरे दोस्त, करवा चौथ 2019।'
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा हाथों में मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने लाल चूड़ियां पहनी हुई हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है मानो उन्होंने अपना पहला करवा चौथ बहुत ही शानदार अंदाज में मनाया है।
वहीं निक जोनास ने भी प्रियंका के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ निक ने लिखा है, 'मेरी पत्नी भारतीय है। वह हिंदू है, और वह हर तरह से अविश्वसनीय है। उसने मुझे अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है।'

मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं, और जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम साथ में मस्ती करते दिख रहे हैं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें
शादी से जुड़े सवाल पर कार्तिक आर्यन बोले- मम्मी से पूछना पड़ेगा