गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra buy travel home bag for her dog diana
Written By

प्रियंका चोपड़ा ने अपने डॉगी के लिए खरीदा ट्रेवल बैग, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

प्रियंका चोपड़ा ने अपने डॉगी के लिए खरीदा ट्रेवल बैग, कीमत जानकर चौंक जाएंगे - priyanka chopra buy travel home bag for her dog diana
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका अपने पालतू डॉगी की वजह से चर्चा में आ गई हैं। प्रियंका अक्सर अपने डॉगी डायना के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 
हाल ही में प्रियंका ने डायना के लिए एक नया घर खरीदा हैं जिसकी किमत जानकर आप चौक जाएंगे। प्रियंका ने डायना के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रियंका डॉगी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका का डॉगी एक बैग के अंदर बैठा हुआ नजर आ रहा है। कहा जा रहा है इस ट्रेवल होम बॉक्स की कीमत करीब 2 लाख रुपए है।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा, धन्यवाद मीमी डायना के नए घर के लिए जो कि ट्रेवल होम है। वह अब इसे छोड़ना नहीं चाहती।
 
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने डॉगी के लिए जैकेट लेकर आई थीं जिसकी कीमत भी चर्चा का विषय रहा। प्रियंका, डायना को ठंड से बचाने के लिए मॉनक्लिर हुडी जैकेट लेकर आई थीं। इस जैकेट की कीमत 36 हजार रुपए बताई गई थी।
 
प्रियंका चोपड़ा के इस क्यूट डॉगी डायना का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। और इस डॉगी डायना के 96.6 हजार फॉलोवर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने डॉगी का बर्थडे भी सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका ने अपने घर में उसके लिए अलग कमरा बनाया हुआ है जहां डायना के जरुरत की सारी चीजें मौजूद हैं।
(Photo- Instagram)