शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra burnt her face on the day of miss world event 2000
Written By
Last Updated : शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (12:29 IST)

मिस वर्ल्ड इवेंट की रात जल गई थीं प्रियंका चोपड़ा, यूं छिपाया था चेहरे का दाग

मिस वर्ल्ड इवेंट की रात जल गई थीं प्रियंका चोपड़ा, यूं छिपाया था चेहरे का दाग - priyanka chopra burnt her face on the day of miss world event 2000
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बना ली है। एक्ट्रेस साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं और तभी से वो लगातार शोहरत की बुलंदियों को छू रही हैं। लेकिन मिस वर्ल्ड बनने से पहले प्रियंका के साथ एक हादसा हो गया था।

 
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि हेयर कर्लर का इस्तेमाल करते हुए अपने माथे को जला लिया था। जिसके बाद उन्होंने अपने बाल की मदद से छिपाया था। दरअसल, ये किस्सा प्रियंका चोपड़ा ने जिम्मी फैलॉन के साथ टुनाइट शो में बताया। प्रियंका बताती है, मेरे चेहरे पर आगे की तरफ बालों का एक लट था। उस वक्त मैंने इसे बहुत कूल अंदाज में पेश किया था जैसे मैंने जानबूझकर ऐसा किया हो लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था।
 
प्रियंका ने कहा, मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और वहां बैकस्टेज में तकरीबन 90 लड़कियां थीं, हर कोई यहां-वहां घूम रही थी और अपना हेयर और मेकअप करा रही थी और अपना हेयर और मेकअप करा रही थी। वह अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थीं जब किसी ने मुझे धक्का दे दिया। मैं जल गई और मेरी स्किन पर निशान पड़ गया।
 
एक्ट्रेस आगे कहती हैं, मेरे चेहरे पर बहुत बड़ा सा निशान पड़ गया था था जिसे मुझे छिपाना था और बालों का वो छल्ला अभी भी ठीक नहीं हुआ था। लेकिन जब भी मैं इस फोटो को देखती हूं तो ये सोचती हूं कि वो बालों का छल्ला जिसे मैंने जान बूझकर बनाया था। क्या वाकई?
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' है। जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने लंदन में खत्म की है। प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। वह इन दिनों अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर चर्चा में हैं।
ये भी पढ़ें
शादी के 7 साल बाद बाद अलग हो रहे किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट, दाखिल की तलाक की अर्जी