गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra and nick jonas villa worth rs 47 crore
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (12:44 IST)

प्रियंका और निक शादी के बाद 48 करोड़ रुपए के घर में रहेंगे, जानिए घर की खासियत

प्रियंका और निक शादी के बाद 48 करोड़ रुपए के घर में रहेंगे, जानिए घर की खासियत - priyanka chopra and nick jonas villa worth rs 47 crore
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की कुछ समय पहले ही रोका सेरेमनी हुई हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन मे बंधने वाले हैं। खबर है कि निक ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए लॉस एंजिल्स में एक आलीशान विला खरीदा है।
 
खबरों के अनुसार इस आलीशन घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 48 करोड़ रुपए है। यह पूरा घर 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
 
निक-प्रियंका के इस घर में पांच बेडरूम हैं। घर के परिसर में बड़ा स्विंमिंग पूल है। पूरे घर में लकड़ी की दीवारें और फ्लोरिंग की गई है। स्विमिंग पूल के आस-पास का एरिया लकड़ी से बनी छत से कवर है।
 
इस विला को स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चर कंपनी ने डिजाइन किया है। इस घर का इंटीरियर भी उतना ही खूबसूरत है जितना बाहर से यह दिखता है।
 
निक ने यह आलीशान घर प्रियंका को प्रपोज करने से कुछ वक्‍त पहले यानी जुलाई में ही खरीदा था। प्रियंका और निक एक दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे।
(Photo- redfin.com)
ये भी पढ़ें
लव बर्ड्स प्रिंस-युविका हनीमून मनाने पहुंचे मालदीव, देखिए फोटो