गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pregnant anushka sharma eats panipuri at home shares a photo
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 जनवरी 2021 (11:39 IST)

इस तरह प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीर

इस तरह प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीर - pregnant anushka sharma eats panipuri at home shares a photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह इस महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। वहीं उनके पति विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया टूर को बीच में छोड़ वापस भारत आ गए हैं। अनुष्का बीच-बीच में पति विराट कोहली के साथ डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाती रहती हैं।

 
अब अनुष्का शर्मा ने घर पर पानीपुरी का लुत्फ उठाया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पानीपुरी की तस्वीर शेयर की है। अनुष्का ने पानीपुरी की तस्वीर शेयर करके बता दिया है कि वह घर पर बैठकर पानीपूरी खा रही हैं। 
 
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ घर की बालकनी में बैठने की तस्वीर खींचने पर फोटोग्राफर पर गुस्सा जाहिर किया था। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेसेज शेयर कर लिखा, 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। अब इसे बंद करिए।' 
 
अनुष्का ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि डिलीवरी के बाद वह जल्द से जल्द काम पर लौटने की कोशिश करेंगी। हालांकि अभी तक अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। पिछली बार अनुष्का 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थीं।
 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार लेंगे 135 करोड़ रुपये, डायरेक्टर को मिलेंगे 4 करोड़