1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pranit more show controversy doctor dead body joke viral video

प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर ने किया डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट

Pranit More controversy
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों अपने शो को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। शो का '370 रुपए की बिरयानी' वाला विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर एक और वीडियो ने नया तूफान खड़ा कर दिया है। इस बार निशाने पर एक महिला डॉक्टर हैं, जिन्होंने प्रणित के शो में डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट किया है। 
 
यह महिला डॉक्यर मुंबई के केईएम अस्पताल में काम करती हैं। उन्होंने प्रणित के शो में बताया ‍कि वो एमबीबीएस कर रही हैं। डॉक्टर ने बातचीत के दौरान शवों के साथ एनाटॉमी से जुड़े अपने एक्सपीरियंस पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो लोग डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट्स पर जोक मारते हैं।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डॉक्टर प्रणित मोरे के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डिसेक्शन रूम का एक वाकया साझा किया। उन्होंने हंसते हुए बताया कि वे और उनके साथी छात्र मेडिकल रिसर्च और पढ़ाई के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स के साइज को लेकर चर्चा करते थे और उन पर मज़ाक बनाते थे।
वीडियो में जब प्रणित मोरे उनसे पूछते हैं कि "तू डॉक्टर है या कसाई?" और "क्या तुम लोग सच में ऐसे मज़ाक करते हो?", तो डॉक्टर इस पर सहमति जताती हैं। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे असंवेदनशील और मेडिकल पेशे की गरिमा के खिलाफ बताया।
 
एक यूजर ने लिखा, 'मेडिकल प्रोफेशनल के स्टूडेंट्स को ये वीडिटो गलत मैसेज देता है। किसी भी डेड बॉडी का मजाक बनाना बुरी बात है। कई यूजर्सने कहा कि इससे बॉडी डोनेट करने वालों के भरोसे पर बड़ा असर पडेगा। 
सोशल मीडिया पर इस विवाद की तुलना हाल ही में हुए हिमांशु जांगड़ा के '370 रुपए की बिरयानी' वाले मामले से की जा रही है। गुरुग्राम के वेब डेवलपर हिमांशु ने इसी शो में एक महिला के साथ डेट पर 370 खर्च करने के बाद पैसे वसूलने के कमेंट के बाद अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
 
यूज़र्स का आरोप है कि इस मामले में समाज का दोहरा रवैया साफ दिख रहा है। लोगों का कहना है कि अगर किसी पुरुष डॉक्टर ने मंच पर आकर किसी मृत महिला के निजी अंगों पर ऐसा भद्दा मज़ाक किया होता, तो अब तक उस पर एफआईआर हो चुकी होती और उसे कॉलेज से सस्पेंड कर दिया जाता। लेकिन महिला डॉक्टर होने के कारण शुरुआत में इस बात को केवल हंसी-मज़ाक में उड़ा दिया गया।
 
विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने मांगी माफी
चारों तरफ से घिरने और सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल प्राइवेट करने के बाद डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक सार्वजनिक माफीनामा जारी किया। उन्होंने लिखा, मैं पूरी तरह समझती हूं कि लोग मेरी बातों से क्यों आहत हैं। विषय बेहद संवेदनशील था और मेरी टिप्पणियां गलत तरीके से सामने आईं। मेरा इरादा किसी का अनादर करना नहीं था, लेकिन मैं मानती हूं कि इरादे से ज्यादा प्रभाव मायने रखता है। एक छात्रा के रूप में यह मेरे लिए सीखने का अनुभव है और मैं भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं दोहराऊंगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
2400 करोड़ निवेश घोटाले से जुड़ा सनी लियोनी का नाम, CID ने भेजा नोटिस