1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prakash raj ramayana controversy legal case viral video
Last Updated : सोमवार, 20 अप्रैल 2026 (14:52 IST)

प्रकाश राज ने की रामायण की विवादित व्याख्या, राम-लक्ष्मण को बताया रावण के फल चुराने वाला

Prakash Raj Ramayana controversy
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। अपने बयानों की वजह से वह अक्सर विवादों में भी रहते हैं। इस बार प्रकाश राज ने 'रामायण' को लेकर एक ऐसी कहानी सुनाई है, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। 
 
इस वजह से प्रकाश राज बड़ी कानूनी मुसीबत में भी फंस गए हैं। उन्होंने एक इवेंट में 'रामायण' का जिक्र करते हुए बताया कि राम-लक्ष्मण ने रावण के बगीचे से फल चुराया था। उनके द्वारा दी गई 'व्यंग्यात्मक' व्याख्या ने हिंदू धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत किया, जिसके चलते उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
 
सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह केरल के एक साहित्यिक कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रामायण का एक नया और विवादास्पद दृष्टिकोण पेश किया। उन्होंने भगवान राम को एक 'उत्तर भारतीय' बताया जो दक्षिण (रावण का क्षेत्र) आए थे।
 
प्रकाश राज कहते हैं, राम, लक्ष्मण और सीता साउथ की तरफ आ रहे। तभी लक्ष्मण ने कहा- 'राम!' हम कितने भाग्यशाली है। वो देखिए जंगल। राम कहते हैं- नहीं, ये किसी का खेत है। लक्ष्मण कहते हैं- वहां फल है। क्या हम उन्हें खा सकते हैं? राम बोले- हां। 
 
लक्ष्मण ने पूछा- पर क्या ये चोरी नहीं होगी? राम ने कहा, नहीं! अगर तुम भूखे हो, तो खा सकते हो। जब वो फल खाने लगे तब शूर्पणका और रावण आ गए। शूर्पणखा काफी गुस्सा हो गई, उसने कहा- भैया, ये लोग फल खा रहे हैं। इस पर रावण ने कहा-वो लोग भूखे हैं, उन्हें खाने दो, हम बाद में इनसे बात करेंगे। 
 
जब उन्होंने खा लिया तब राम ने लक्ष्मण से कहा- अरे लकी! राम लक्ष्मण को लकी कहते हैं... उन्होंने कहा कि कुछ आदिवासी (रावण-शूर्पणखा) आए हैं। इर पर रावण ने कहा- नहीं, हम ही मालिक है। राम ने कहा हमने फ्रूट्स खाए हैं तो हम पैसे भी देंगे। इस पर शूर्पणखा ने कैलकुलेट किया और कहा- 2000 डॉलर्स जीएसटी के साथ। 
 
राम-लक्ष्मण ने कहा कि नहीं, हमारे पास पैसे नहीं हैं। तो रावण ने उन्हें 20 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं, हमारे पास पैसे नहीं हैं। इसपर रावण ने कहा- अगर डिस्काउंट देने के बाद भी आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप यहां टूरिस्ट नहीं जो यहां फल की खोज में आए थे। और अब जब फल खा लिए, तो उसके बीज को प्लांट करो, पेड़ बनाओ और वापस जाओ।
 
प्रकाश राज का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उन पर उत्तर-दक्षिण के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया गया है। कई लोग उन्हें एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से हटाने की मांग कर रहे हैं। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें