शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pop singer taz passes away at the age of 54
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (12:10 IST)

मशहूर पॉप सिंगर ताज का निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर पॉप सिंगर ताज का निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | pop singer taz passes away at the age of 54
Photo - Twitter
पंजाबी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने हैं। स्टीरियो नेशन के 90 के दशक के मशहूर सिंगर ताज उर्फ तरसेम सिंह सैनी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 54 साल थी। ताज हर्निया से पीड़ित थे और उनकी दो साल पहले सर्जरी होनी थी।

 
कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर ताज की सर्जरी स्थगित कर दिया गया था। जैसे-जैसे हर्निया बढ़ता गया, उसकी हालत बिगड़ती गई, जिसके बाद वह कोमा में चले गए। कुछ दिन पहले ही वह कोमा से बाहर आए थे। मार्च की शुरुआत में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी।
 
बता दें कि ताज का असली नाम तरसेम सिंह सैनी था, उन्हें पहले जॉनी ज़ी के नाम से जाना जाता था। ताज ने 1989 में अपने एल्बम ‘हिट द डेक’ से प्रसिद्धि प्राप्त की। उनके कुछ सबसे उल्लेखनीय ट्रैक में प्यार हो गया, नचंगे सारी रात और गैलन गोरियन शामिल हैं।
 
ये भी पढ़ें
बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, हॉट तस्वीरें वायरल