मल्टी-कलर बिकिनी में पूजा हेगड़े का बोल्ड लुक, शॉर्ट्स का बटन खोल सिजलिंग अंदाज में दिए पोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपनी बोल्डनेस और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं। इस बार पूजा ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी है।
तस्वीरों में पूजा हेगड़े मल्टी-कलर फ्लोरल प्रिंटेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अनबटन डेनिम शॉर्ट्स पहना है। यह 'बोहो-चिक' लुक न केवल कूल लग रहा है, बल्कि पूजा के फिट और टोन्ड एब्स को भी बखूबी फ्लॉन्ट कर रहा है।
पूजा एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। कभी वह अपनी क्यूट मुस्कान बिखेर रही हैं, तो कभी सेक्सी पोज़ और इंटेंस लुक से इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। शीशे के सामने लिए गए उनके मिरर सेल्फी पोज़ ने उनके कॉन्फिडेंस को एक अलग लेवल पर दिखाया है।
पूजा ने सटल मेकअप के साथ अपने बालों को मेसी वेवी स्टाइल में खुला रखा है, जो उनके लुक में एक वाइल्ड और नेचुरल टच जोड़ रहा है। एक्सेसरीज के नाम पर उन्होंने बड़े और लटकते हुए लाल रंग के ईयररिंग्स पहने हैं।
पूजा हेगड़े का यह कातिलाना अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह जल्द ही वरुण धवन के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आने वाली हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें