शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pooja banerjee father death actress shares emotional post
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (12:23 IST)

पूजा बनर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन

पूजा बनर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन | pooja banerjee father death actress shares emotional post
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

 
पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले। मुझे पता है कि आप अब बेहतर जगह पर हैं। ओम शांति ओम। आप बहुत याद आओगे।'
 
इस दुख की घड़ी में फैंस और करीबी पूजा बनर्जी को हिम्मत दे रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
पूजा बनर्जी काफी समय से टीवी से दूर हैं। उन्होंने अपना करियर रोडीज से शुरू किया था। पूजा बनर्जी को आखिरी बार 'कुमकुम भाग्य' में निगेटिव किरदार में देखा गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
इंडिगो की फ्लाइट से खोया राणा दग्गुबाती का सामान, एक्टर का फूटा गुस्सा