बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. people protest against ranveer singh nude photoshoot collected clothes in indore
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (12:53 IST)

इंदौर में अनोखे अंदाज में न्यूड फोटोशूट का विरोध, लोगों ने रणवीर सिंह के लिए दान किए कपड़े

इंदौर में अनोखे अंदाज में न्यूड फोटोशूट का विरोध, लोगों ने रणवीर सिंह के लिए दान किए कपड़े | people protest against ranveer singh nude photoshoot collected clothes in indore
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फोटोशूट को लेकर कोई रणवीर का सपोर्ट कर रहा है तो कोई विरोध कर रहा है। देशभर में रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इंदौर में भी रणवीर के इस फोटोशूट को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध किया गया।

 
इंदौर में रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की तस्वीर लगाकर उनके लिए कपड़े जमा किए जा रहे है। लोग भी दिल खोलकर रणवीर के लिए कपड़े दान कर रहे हैं। एक गैर-सरकारी संगठन ने रणवीर सिंह के लिए कपड़े दान करने का एक अभियान शुरू किया है। 
 
संस्था ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट का विरोध करते हुए इसे मानसिक कचरा बताया है। कई लोगों का कहना है कि देश में लोग रणवीर सिंह को फॉलो करते हैं, हालांकि, वे नहीं चाहते कि युवा उन चीजों को फॉलो करें जो जैसा एक्टर ने किया है।
 
बता दें कि इस फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह का कहना है कि ये तो सिर्फ फोटोशूट है, वो हजार लोगों के सामने भी न्यूड हो सकते हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 
 
बीते दिनों रणवीर सिंह के खिलाफ चेंबूर पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज की गई थी। अभिनेता पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने रणवीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293 और धारा 509 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। 
ये भी पढ़ें
शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी