सम्बंधित जानकारी
- प्राइम वीडियो की मच-अवेटेड इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 'राख' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
- दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'भारत भाग्य विधाता, कंगना रनौत ने जताया सीएम रेखा गुप्ता का आभार
- सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म में दिखेगा इंसानियत बनाम नफरत का संघर्ष
- Alpha Teaser: बॉबी देओल बने खतरनाक मेंटर, आलिया भट्ट को बनाया किलर एजेंट
- मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में कैटरीना कैफ, 2027 में ओटीटी पर करेंगी धमाका!
राम चरण की 'पेड्डी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में किया इतने करोड़ का कलेक्शन
राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर 'पेड्डी' का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐतिहासिक ओपनिंग और ब्लॉकबस्टर पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और दुनियाभर के सिनेमाघरों में वीकडेज़ के दौरान भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 'पेड्डी' के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को सोमवार के मुकाबले लगभग 14–15% की बढ़त दर्ज की है। फिल्म ने सोमवार को करीब 2.10 करोड़ रुपए नेट और मंगलवार को लगभग 2.45 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन अब 30 करोड़ रुपए नेट के करीब पहुंच गया है और गुरुवार तक इसके 40 करोड़ रुपए नेट का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।
वहीं, मेकर्स ने साझा किया है कि पेड्डी दुनियाभर में 332.1 करोड़ रुपए ग्रॉस का आंकड़ा पार कर चुकी है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा लगातार बनाए हुए है।
इसे साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, #Peddi ने 6 दिनों में दुनियाभर में 332.1 करोड़ रुपए से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस का चैंपियन शीर्ष पर अपना दबदबा बनाए हुए है। #PEDDI अब सिनेमाघरों में चल रही है।
दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार और सराहना के दम पर पेड्डी ने हर वर्ग के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। राम चरण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, उनका अनोखा स्पोर्टिंग ट्रांसफॉर्मेशन, फिल्म की दिलचस्प कहानी, हाई-एनर्जी एक्शन और खूब पसंद किया जा रहा संगीत दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों और कई सेलिब्रिटीज़ की भी प्रशंसा हासिल कर रहा है।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म के स्केल और इसके इम्पैक्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं।
