गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. pawan singh and monalisa bhojpuri song pala satake goes viral
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (15:05 IST)

यूट्यूब पर धूम मचा रहा मोनालिसा और पवन सिंह का यह रोमांटिक गाना, देखा जा चुका है 1 करोड़ से अधिक बार

यूट्यूब पर धूम मचा रहा मोनालिसा और पवन सिंह का यह रोमांटिक गाना, देखा जा चुका है 1 करोड़ से अधिक बार - pawan singh and monalisa bhojpuri song pala satake goes viral
भोजपुरी स्टार मोनालिसा और पवन सिंह का भोजपुरी गाना अक्सर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरता है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक माने जाने वाली मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों को कई हिट फिल्में दी है। जिसके गाने आज भी यूट्यूब पर धमाल मचा देते है। 
 
हाल ही में मोनालिसा और पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। यह गाना है ‘पाला सटाके’ जिसे भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
 
इस गाने में मोनालिसा का जबरदस्त डांस और बोल्ड अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मोनालिसा गाने में लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं पवन सिंह लाल रंग कुर्ता धोती पहने दिख रहे हैं। गाने में दोनो की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा सकती है।
 
इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। जब‍कि इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। ये गाना फिल्म ‘सरकार राज’ का है। 
 
बता दें कि मोनालिसा और पवन सिंह कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें ‘सैंया जी दिलावा मांगेले’, ‘जिद्दी आशिक’, ‘रंग दे प्यार के रंग में’ सहित कई फिल्में शामिल हैं। 
 
ये भी पढ़ें
दुनिया को Tom and Jerry देने वाले महान निर्देशक जीन डाइच का निधन, अपार्टमेंट में मिला शव