1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pati patni aur woh do teaser ayushmann khurrana sara ali khan bollywood
Last Modified: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 (16:54 IST)

पति पत्नी और वो दो: आधुनिक रिश्तों की जटिलता को व्यंग्य के साथ पेश करती है

Pati parni aur woh do
रिश्तों की उलझनों, गलतफहमियों और हंसी से भरी दुनिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। टीज़र में जिस तरह कॉमेडी के साथ कन्फ्यूजन और ड्रामा को मिलाया गया है, वह दर्शकों को तुरंत आकर्षित करता है और साफ संकेत देता है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा पेचीदा और दिलचस्प होने वाली है।
 
‘पति-पत्नी-और-वो’ की क्लासिक कहानी को नए अंदाज़ में पेश करते हुए फिल्म ‘पतिवर्स’ यानी पतियों की उस दुनिया में ले जाती है, जहां रिश्तों की सच्चाई और उलझनें दोनों साथ चलती हैं। लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट यह है कि मामला सिर्फ एक ‘वो’ तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां हालात और ज्यादा जटिल हो जाते हैं।
 

तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान

टीज़र में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आते हैं, जिनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह उलझ जाती है जब वह एक साथ तीन महिलाओं के बीच फंस जाते हैं। सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अपने-अपने किरदारों में कहानी को और रंगीन बनाती नजर आती हैं। इन रिश्तों के बीच पैदा होने वाली गलतफहमियां और स्थितियां फिल्म का मुख्य आकर्षण हैं।
 
जैसे-जैसे कहानी में उलझनें बढ़ती हैं, वैसे ही विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री लेते हैं और कहानी में एक नया मजेदार मोड़ आ जाता है। उनका किरदार फिल्म के हास्य और व्यंग्य को और मजबूत करता नजर आता है।
 

हंसी के पीछे छिपी सच्चाई

यह फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं है, बल्कि आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं और विरोधाभासों को व्यंग्य के जरिए सामने लाती है। कहानी यह दिखाती है कि इंसान के फैसले किस तरह उसके रिश्तों को प्रभावित करते हैं और हर चुनाव के अपने परिणाम होते हैं। यह फिल्म इंसानी कमजोरियों को ग्लोरिफाई नहीं करती, बल्कि उन्हें एक रियल नजरिए से दिखाती है।
 

फिल्म से जुड़ी खास बातें

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं।
 
‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और टीज़र के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Sky is the Limit! ‘Top Gun 3’ से फिर मचेगा तूफान! Tom Cruise की वापसी कन्फर्म, जानें कब होगी शूटिंग शुरू