'पति पत्नी और वो दो' का पहला गाना 'रूप दी रानी' रिलीज, डांस नंबर ने मचाया धमाल
टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया, जिसमें कॉमेडी के साथ कन्फ्यूजन और ड्रामा देखने को मिला। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'रूप दी रानी' रिलीज कर दिया है।
यह एक देसी, मस्ती भरा और तेज़ बीट वाला गाना है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं। यह एक जोशीला डांस नंबर है, जो फिल्म के मज़ेदार माहौल को दिखाता है।
'रूप दी रानी' को गुरु रंधावा और हीर ने गाया है, इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं, संगीत तनिष्क बागची ने दिया है और इस गाने का डांस बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में एक कैची धुन और मजेदार डांस स्टेप है, जो शादी जैसे सीन का इशारा देता है। इसके रंगीन और एनर्जेटिक विज़ुअल्स फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ाते हैं।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी पति पत्नी और वो दो का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें