1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pashmina roshan fathers day world music day rajesh roshan childhood video

फादर्स डे पर पश्मीना रोशन का इमोशनल पोस्ट, पिता राजेश रोशन के साथ शेयर किया बचपन का वीडियो

Pashmina Roshan Father’s Day post
बॉलीवुड एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ने 'फादर्स डे' और 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' के खास मौके पर अपने पिता, दिग्गज संगीतकार राजेश रोशन को बेहद भावुक अंदाज में सबसे बेस्ट पिता के साथ बेस्ट संगीतकार भी कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन का एक प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें पिता-पुत्री के खूबसूरत और अनमोल पल कैद हैं। इस वीडियो में परिवार और संगीत, दोनों के प्रति उनके प्रेम को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है।
 
पश्मीना द्वारा साझा किए गए इस थ्रोबैक वीडियो में बचपन की कई यादगार झलकियां देखने को मिलती हैं। इस खास पोस्ट को और भी भावनात्मक बनाने के लिए उन्होंने बैकग्राउंड में अपने पिता का सदाबहार सुपरहिट गीत "छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा" इस्तेमाल किया, जिसने इन यादों में भावनाओं की मिठास घोल दी है।
 
वीडियो के साथ पश्मीना ने लिखा है, "'फादर्स डे' और 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' की शुभकामनाएं मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को। यह ट्रेंड मैं कैसे छोड़ सकती थी, आखिर यह आपका ही गाना है।"
 
गौरतलब है कि उनके इस भावुक संदेश में पिता के प्रति प्यार, सम्मान और गर्व साफ झलक रहा है। यजी वजह है कि पश्मीना की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने पिता-पुत्री की इस खूबसूरत जोड़ी पर स्नेह बरसाते हुए इसे 'फादर्स डे' के सबसे दिल छू लेने वाले पोस्ट्स में से एक बताया है।
राजेश रोशन ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और सदाबहार गीत दिए हैं, जिनमें 'छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा' आज भी उनके सबसे लोकप्रिय और कालजयी गीतों में गिना जाता है। इसी गीत को अपनी यादों का हिस्सा बनाकर पश्मीना ने अपने पिता की संगीत विरासत को बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक अंदाज में सम्मान दिया है।
 
इस खास पोस्ट के जरिए पश्मीना रोशन ने न सिर्फ एक महान संगीतकार के योगदान को सलाम किया है, बल्कि उस पिता के प्रति भी अपना प्यार और आभार व्यक्त किया है, जो हमेशा उनके सबसे बड़े मार्गदर्शक और मजबूत सहारा रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ट्विंकल खन्ना को पिता राजेश खन्ना ने क्यों दी थी एक साथ 4 बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह?