शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra plays ranbir kapoor wife role in animal
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (10:59 IST)

रणबीर कपूर की 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा निभाएंगी यह किरदार!

रणबीर कपूर की 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा निभाएंगी यह किरदार! - parineeti chopra plays ranbir kapoor wife role in animal
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट में बिजी है। 1 जनवरी को रणबीर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का ऐलान किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

 
ताजा खबरों के अनुसार संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा रणबीर कपूर की पत्नी की किरदार निभाएंगी। 
 
पिंकविल की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक गैंगस्टर ड्रामा है। सूत्र ने कहा, परिणीति फिल्म में रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाने जा रही हैं जबकि अनिल कपूर उनके पिता के किरदार में दिखाई देंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। 
 
रणबीर कपूर इस फिल्म के अलावा बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के कारण भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में भी रणबीर कपूर पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 
ये भी पढ़ें
करीना कपूर ने बताया, पति सैफ से झगड़ा होने पर कौन पहले बोलता है सॉरी