गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra bold photoshoot in black bralette
Written By
Last Modified: रविवार, 26 दिसंबर 2021 (15:30 IST)

ब्लैक कलर की ड्रेस में परिणीति चोपड़ा ने ढाया कहर, बोल्ड तस्वीरें वायरल

ब्लैक कलर की ड्रेस में परिणीति चोपड़ा ने ढाया कहर, बोल्ड तस्वीरें वायरल - parineeti chopra bold photoshoot in black bralette
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। परिणीति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस का ये सिजलिंग अवतार देख फैंस के होश उड़ गए हैं। परिणीति चोपड़ा ने फोटोशूट फिल्मफेयर मैगजीन के दिसबंर एडिशन के लिए कराया है।
 
इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा ब्लैक कलर की डीप नेक ब्रालेट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स के साथ परिणीति ने अपने लुक को कंपलीट किया है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह कलर्स टीवी के शो 'हुनरबाज- देश की शान' में जज की भूमिका निभाते नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'ऊंचाई' में दिखेंगी।
 
ये भी पढ़ें
सांप के काटने के बाद अब कैसी है सलमान खान की हेल्थ?