1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pan masala ad case salman khan did not appear in the kota consumer court
Last Updated : बुधवार, 21 जनवरी 2026 (18:03 IST)

पान मसाला मामले में सलमान खान नहीं हुए कंज्यूमर कोर्ट में पेश, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर कानूनी विवादों में भी उलझे रहते हैं। बीते दिनों एक पान मसाला विज्ञापन को लेकर सलमान के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। कोटा के वकील ने आरोप लगाए थे कि सलमान खान और पान मसाला कंपनी जनताको गुमराह कर रही है। 
 
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पान मसाला के 5 रुपए के पाउच में असली केसर का इस्तेमाल मुमकिन नहीं है। इस मामले में बीते मंगलवार को कोटा कंज्यूमर कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में सलमान खान को कोर्ट के सामने पेश होना था। लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। 
 
अब इस मामले की सुनवाई के लिए कोटर् ने अगली तारीख 5 फरवरी तय की है। शिकायतकर्ता ने सलामन खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाने की गुहार लगाई है। ये मामला भाजपा नेता एवं वकील इंद्र मोहन सिंह हनी द्वारा दायर किया गया है। 
 
वकील रिपु दमन सिंह ने बताया कि न्यायालय ने 26 दिसंबर को आदेश दिया था कि सलमान खान 20 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश हों, लेकिन आदेश के बावजूद वे नहीं आए। परिवादी पक्ष ने अदालत को बताया कि इसी तरह के एक मामले में 15 जनवरी को जयपुर उपभोक्ता आयोग ने भी सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
 
वकील ने मांग की है कि यदि अगली सुनवाई 5 फरवरी को भी सलमान खान पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए। वहीं कोर्ट ने पहले फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हस्ताक्षरों की रसीद भी अगली तारीख पर पेश करने के निर्देश दिए हैं।