1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. palash muchhal khatu shyam temple visit amid legal controversy and fir
Last Modified: गुरुवार, 7 मई 2026 (11:42 IST)

जहां सिर झुका, वहां सुकून मिला, कानुनी विवाद के बीच खाटू श्याम मंदिर पहुंचे पलाश मुच्छल

Palash Muchhal controversy
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और सिंगर पलाश मुच्छल इन दिनों कानूनी पचड़ें में फंसे हुए हैं। हाल ही में उन पर उनकी पूर्व मंगेतर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त ने धोखाधड़ी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बीच पलाश राजस्थान के खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। 
 
पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जहां सिर झुका, वहां सुकून मिला।'
 
हालांकि, इस पोस्ट में खास बात यह रही कि पलाश ने कमेंट्स सेक्शन को बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जारी ट्रोलिंग और आरोपों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया ताकि विवादों से दूर शांति के कुछ पल बिता सकें।
क्या है पूरा विवाद? 
यह पूरा मामला तब गरमाया जब क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने पलाश मुच्छल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। माने ने सांगली (महाराष्ट्र) में पलाश के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पलाश ने फिल्म 'नजरिया' में निवेश के नाम पर उनसे करीब 25 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि न तो फिल्म पूरी हुई और न ही पैसे वापस किए गए।
 
इसके अलावा विद्यान माने ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो नवंबर 2025 में एक मुलाकात के दौरान पलाश ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक व जातिसूचक टिप्पणी की। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने पलाश मुच्छल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के साथ-साथ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'द केरला स्टोरी 2' ने रचा इतिहास, Zee5 पर सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ बनी दुनिया भर में नंबर 1