लड़की संग बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, महिला क्रिकेटर्स ने की थी पिटाई, स्मृति मंधाना के दोस्त ने किया खुलासा
बॉलीवुड संगीतकार-सिंगर पलाश मुच्छल बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पलाश की शादी बीते साल 23 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली थीं। दोनों की शादी के फंक्शन भी धूमधाम से चल रहे थे। लेकिन फिर स्मृति ने पलाश संग अपनी शादी कैंसिल करने का ऐलान कर दिया था।
बीते दिनों स्मृति मंधाना ने पुराने दोस्त विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। वहीं अब विद्यान माने ने पलाश और स्मृति मंधाना की शादी टूटने का कारण बताया है। पलाश को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने स्मृति मंधाना को धोखा दिया है, जिसके बाद यह शादी कैंसिल हो गई।
वहीं अब विद्यान माने ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए पलाश और स्मृति की शादी टूटने का कारण बताते हुए कहा, मैं शादी की तैयारियों में मौजूद था, जब उन्हें एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उन्हें पीट दिया। पूरा परिवार चिंदी चोर है। मुझे लगा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे लिए पूरी तरह उल्टा पड़ गया।
उन्होंने कहा, जब मैं पिछले महीने उनकी मां (अमिता मुच्छल) से मिला, तो उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब बढ़कर 1.5 करोड़ रुपए हो गया है. उन्होंने मुझसे और 10 लाख रुपए निवेश करने को कहा, वरना मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि मुझे फिल्म से बाहर कर देंगे। इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करनी पड़ी।
विद्यान माने ने कहा, शादी टूटने के बाद परिवार ने मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया। मुझे पता चला कि फिल्म के अन्य कलाकारों को भी उनकी देय राशि नहीं मिली। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स द्वारा प्रोड्यूसर्स को ठगने की बातें सुनी थीं, लेकिन यह पूरी तरह चोरी है।
मुच्छल परिवार दे रहा धमकी
विद्यान माने ने दावा किया कि उन्हें मुच्छल परिवार की ओर से धमकियां मिल रही हैं, जिसमें चेतावनी दी जा रही है कि उन्हें फिल्म से हटा दिया जाएगा। फिल्म रिलीज के लिए तैयार होने के बावजूद प्रोजेक्ट में कोई प्रगति नहीं हुई है। मैंमुच्छल परिवार की हकीकत को उजागर करने का प्लान बना रहा हूं। मेरे पास सभी सबूत हैं। इसमें मेरी चैट्स और फोन कॉल्स शामिल हैं, जो मैं पुलिस और मीडिया के साथ शेयर करने को तैयार हूं।
धोखाधड़ी के आरोप पर पलाश ने दी सफाई
पलाश मुच्छल ने 40 लाख रुपए की ठगी के आरोप पर सफाई देते हुए इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, सांगली के विद्यान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये दावे पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।
पलाश ने लिखा, इन्हें मेरी प्रतिष्ठा को खराब करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से लगाया गया है, और मैं इन्हें बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ूंगा। मेरे वकील श्रेयांश मिथारे सभी कानूनी रास्तों की जांच कर रहे हैं, और इस मामले को सख्ती से उचित कानूनी चैनलों के माध्यम से निपटाया जाएगा।
बता दें कि पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी। फंक्शन के बीच अचानक यह शादी पोस्टपोन हो गई। पलाश और स्मृति की शादी पोस्टपोन होने की वजह मेडिकल इमरजेंसी बताया गया था। इसके कुछ समय बाद स्मृति ने यह शादी कैंसिल करने का ऐलान किया था।