शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. palash muchhal accused of smriti mandhana friend rupees 40 lakh complaint filed
Last Modified: शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (11:58 IST)

स्मृति मंधाना के दोस्त से 40 लाख लेकर पलाश मुच्छल ने नहीं बनाई फिल्म, धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज

Fraud case filed against Palash Muchhal
बॉलीवुड संगीतकार-सिंगर पलाश मुच्छल बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पलाश की शादी बीते साल 23 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली थीं। दोनों की शादी के फंक्शन भी धूमधाम से चल रहे थे। लेकिन एनमौके पर यह शादी पोस्टपोन हो गई। 
 
बाद में स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल संग अपनी शादी कैंसिल करने का ऐलान कर दिया था। अब पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सांगली के एक फिल्म फाइनेंसर ने पलाश पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
 
पलाश के खिलाफ शिकायत करने वाले फिल्म फाइनेंसर विद्यान माने क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को विद्यान माने ने सांगली के पुलिस अधीक्षक को पलाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एक आवेदन सौंपा। 
 
शिकायत के अनुसार, पलाश की मुलाकात विद्यान से 5 दिसंबर, 2023 को सांगली में हुई थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जब उन्होंने पलाश से फिल्ममेकिग में निवेश करने के लिए कहा, तो पलाश ने उनसे कहा कि वे उनकी आगामी फिल्म 'नजारिया' में निवेश कर सकते हैं।
 
फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद, पलाश ने उन्हें बताया कि विद्यान 25 लाख रुपए के निवेश पर 12 लाख रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही उन्हें फिल्म में एक रोल भी ऑफर किया। इसके बाद दोनों दो बार मिले, और विद्यान ने कथित तौर पर मार्च 2025 तक पलाश को कुल 40 लाख रुपए दिए।
 
हालांकि, फिल्म पूरी नहीं हुई, इसलिए विद्यान ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सांगली पुलिस से संपर्क किया। विद्यान के अनुसार पलाश मुच्छल जब सांगली दौरे पर थे, तब स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने ही उनकी मुलाकात पलाश से करवाई थी। 
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आगे आए निखिल द्विवेदी, 8 घंटे की वर्क कॉल पर कही यह बात