सम्बंधित जानकारी
- भठकंडी गांव में हुई डॉ. प्रभात की वापसी, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा 'ग्राम चिकित्सालय' का प्रीमियर
- संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस
- RBI गवर्नर बनने के लिए मनोज बाजपेयी ने की खास तैयारी, बोले- डेफिसिट बैलेंस समझे बिना नहीं कर सकता था रोल
- अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरिवली में बेचे दो फ्लैट्स, रिटर्न देखकर चौंक जाएंगे!
- बेबी पिंक कॉरसेट ड्रेस में पूजा हेगड़े ने बिखेरा हुस्न का जलवा, किलर पोज से मचाई सनसनी
पलक तिवारी ने फ्लोरल ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज, तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
अपनी खूबसूरती और बेहतरीन सेंस ऑफ स्टाइल के लिए मशहूर पलक तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।
विंटेज और रॉयल बैकग्राउंड के सामने कराए गए इस फोटोशूट में पलक का अंदाज किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा है। तस्वीरों में पलक तिवारी सफेद बेस पर पिंक और ग्रीन शेड्स वाली एक बेहद अट्रैक्टिव फ्लोरल प्रिंटेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
यह एक शॉर्ट बॉडीकॉन स्टाइल ड्रेस है, जिसके साथ पीछे की तरफ मैचिंग फ्लोरल प्रिंट की एक लंबी और हैवी केप/ट्रेल जोड़ी गई है। यह हाई-लो पैटर्न उनके लुक को बेहद रॉयल, मॉडर्न और ड्रामाटिक वाइब दे रहा है।
तस्वीरों में पलक एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने टोन्ड लेग्स और परफेक्ट कर्व्स को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद सेक्सी और कॉन्फिडेंट पोज दिए हैं। न्यूड लिपस्टिक और सटल मेकअप के साथ पलक का यह लुक हर तरफ छाया हुआ है।
लुक को कम्प्लीट करने के लिए पलक ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा है। उन्होंने गले में एक बेहद सिंपल और क्लासी डायमंड नेकलेस कैरी किया है, जो उनके कॉलरबोन और ऑफ-शोल्डर नेकलाइन को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा है।
