नुसरत भरूचा ने नए साल की शुरुआत से पहले बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, भड़के मौलाना, बोले- ये गुनाह है...
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत नरूचा न्यू ईयर के वेलकम से पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। नुसरत ने मंदिर में पूजा-अर्चना करके बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
नुसरत भरूचा का मंदिर जाना बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को पसंद नहीं आया है। रजवी का कहना है कि नुसरत ने महाकाल मंदिर में पूजा करके 'बड़ा पाप' किया है। इसके लिए नुसरत को पछतावा करना चाहिए। उन्हें कलमा पढ़ना होगा।
न्यूज एजेंसी एएनआई संग बात करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, नुसरत भरूचा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जा करके, पूजा-पाठ की, जल चढ़ाया, दर्शन किए। अपने ऊपर चादर ओढी। माथे पर कश्का (चंदन), तमाम चीजें जो उन्होंने की, ये शरीयत की नजर में, गुनाह है।
मौलाना ने कहा, नुसरत ने सबसे बड़ा गुनाह है। ये गुनाह-ए-अजीम है। उन्होंने शरीयत के उसूलों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन पर हुक्म आइद होता है शरीयत का कि वो तौबा करें, इस्तग़फ़ार करें और कलमा पढ़ें।
बता दें कि नुसरत भरूचा एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि उनकी हिंदू धर्म में पूरी आस्था है। एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह बचपन से ही कई मंदिर गई हैं। कई गुरुद्वारे गई हैं। कई सारे चर्च गई हैं। उन्होंने 16 शुक्रवार के व्रत के साथ-साथ माता संतोषी का भी व्रत रखा है।