शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nora fatehi wants to dance with hrithik roshan
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (10:39 IST)

रितिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं नोरा फतेही

रितिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं नोरा फतेही - nora fatehi wants to dance with hrithik roshan
नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिसे सुनते ही दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं। ना केवल इनके डांस मूव्स बल्कि इनकी फिटनेस भी अच्छे-अच्छों को अपना कायल बना देती है। नोरा फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस मूव्स और स्टाइल के लिए फेमस हैं। युवा से लेकर बच्चे तक नोरा को पसंद करते हैं।

 
हाल ही में नोरा फतेही एक चैट शो में शामिल हुई थी, जहां नोरा फतेही से पूछा गया कि आप स्क्रीन पर किस अभिनेता के साथ डांस करना पसंद करोगी? इस सवाल का जवाब देते हुए नोरा ने सुपरस्टार रितिक रोशन का नाम लिया और कहा कि 'मैं बॉलीवुड में हमेशा से सिर्फ एक अभिनेता को दिल से प्यार करती हूं जो रितिक रोशन हैं, इस बेहतरीन अभिनेता की को-स्टार मैं जरुर बनना चाहती हूं।'
 
Photo : Instagram
नोरा रितिक की बहुत बड़ी फैन हैं। नोरा का कहना हैं कि 'मैं रितिक को बेहद पसंद करती हूं और उनके जैसी डांसर बनना चाहती हूं।' बता दें कि नोरा फतेही एक परफॉर्मर,सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से खूब सुर्खियां बटोरी है, और बहुत बढ़िया फैन फॉलोइंग बना ली है।
 
नोरा फतेही एक बेहद ही हॉट और बोल्ड अभिनेत्री हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लाखो मे फैन हैं, 12 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते है जो उन्हें बहुत पसंद करते हैं और नोरा की पसंद है रितिक रोशन जो करोड़ो दिलों पर राज करते हैं।
ये भी पढ़ें
कंगना के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ