1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nora fatehi to perform at fifa 2026 opening ceremony bmo field canada
Last Updated : शनिवार, 9 मई 2026 (17:27 IST)

FIFA 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का ग्लोबल जलवा, डांस के साथ दिखाएंगी सिंगिंग टैलेंट

Nora Fatehi FIFA World Cup 2026
बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही ने अपने डांस मूव्स से दुनियाभर में खास पहचान बनाई है। वहीं अब नोरा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। साल 2022 के कतर वर्ल्ड कप में अपनी डांस स्किल्स से दुनिया को दीवाना बनाने के बाद, नोरा अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने जा रही हैं। 
 
फीफा द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, नोरा फतेही 12 जून 2026 को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO फील्ड में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में अपने डांस और सिंगिंग का प्रदर्शन करेंगी। 2026 का वर्ल्ड कप इस बार तीन देशों—कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको—में आयोजित हो रहा है, और नोरा कनाडा वाले सेगमेंट की मुख्य आकर्षण होंगी।
 
इस वैश्विक मंच पर नोरा अकेले नहीं होंगी। उनके साथ एलेनिस मोरिसिट, एलेसिया कारा, माइकल बुबले, जेसी रेयेज़ और एल्याना जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गज कलाकार भी परफॉर्म करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि नोरा इस बार केवल डांस ही नहीं बल्कि अपनी आवाज का जादू भी बिखेरेंगी।
नोरा फतेही का फीफा के साथ यह दूसरा बड़ा जुड़ाव है। इससे पहले 2022 में उन्होंने कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के फैन फेस्ट में 'लाइट द स्काई' गाने पर शानदार परफॉरमेंस दी थी। उस पल को याद करते हुए नोरा ने अक्सर कहा है कि हाई स्कूल के ऑडिटोरियम से निकलकर वर्ल्ड कप के स्टेडियम तक पहुंचना उनके करियर का सबसे भावुक और ऐतिहासिक पल था।
 
एक तरफ जहां नोरा अपनी अंतरराष्ट्रीय सफलताओं का जश्न मना रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह कानूनी उलझनों को भी जिम्मेदारी से सुलझा रही हैं। हाल ही में फिल्म 'KD: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' में महिलाओं के कथित अश्लील चित्रण को लेकर उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा तलब किया गया था।
नोरा ने आयोग के सामने पेश होकर न केवल अपनी स्थिति स्पष्ट की, बल्कि एक लिखित माफीनामा भी सौंपा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, एक कलाकार होने के नाते समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था। मैंने लिखित में माफी मांग ली है और आयोग ने इसमें बहुत सहयोग किया है।
 
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एक भव्य शुरुआत
बता दें कि 2026 का फुटबॉल महाकुंभ 11 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा। फीफा ने पुष्टि की है कि इस बार तीन अलग-अलग उद्घाटन समारोह होंगे। 11 जून को मैक्सिको सिटी स्टेडियम में 12 जून को BMO फील्ड, टोरंटो में और 12 जून को ही सो-फाई स्टेडियम, लॉस एंजिल्स में समारोह होगा। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें