शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nora Fatehi, Terence Lewis, Viral VDO
Written By
Last Modified: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (17:30 IST)

नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का टेरेंस लुईस पर आरोप, नोरा ने दिया जवाब

नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का टेरेंस लुईस पर आरोप, नोरा ने दिया जवाब - Nora Fatehi, Terence Lewis, Viral VDO
इन दिनों कुछ भी वायरल हो जाता है और लोग बिना जांच-पड़ताल किए अपने मतलब निकाल लेते हैं। अब कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और एक्ट्रेस नोरा फतेही के एक वीडियो को ही लीजिए जो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से खूब वायरल हो रहा है। टेरेंस पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने नोरा फतेही को आपत्तिजनक तरीके से छुआ है। लोगों ने इसको लेकर टेरेंस को खूब खरी-खोटी सुना डाली। आखिरकार टेरेंस ने सफाई दी और अब नोरा ने भी इसको लेकर ट्रोलर्स को फटकार लगाई है। 


 
क्या है इस वीडियो में? 
टीवी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' में नोरा और टेरेंस जज हैं। इस शो की एक वीडियो क्लिप है जिसमें नोरा और टेरेंस खड़े हैं। दर्शकों के अभिवादन के लिए टेरेंस जैसे ही हाथ उठाते हैं तो ऐसा लगता है कि उन्होंने नोरा के शरीर को आपत्तिजनक अंदाज में छुआ है। इसको लेकर विवाद पैदा हो गया। 
 
क्या कहा टेरेंस ने? 
बात जब आगे बढ़ गई तो टेरेंस ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें वे नोरा को गोद में उठाए दिखाई दे रहे हैं और एक कहानी के जरिये उन्होंने अपना पक्ष रखा है। 


 
नोरा का जवाब 
इस पर भी बात नहीं संभली तो नोरा की ओर से भी सफाई आ गए। उन्होंने लिखा, आज के दौर में सोशल मीडिया पर वीडियो मार्फ किए जा रहे हैं और फोटोशॉप से मीम बनाए जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि टेरेंस ने खुद को परेशान नहीं होने दिया। वे शालीन बने रहे। यह वक्त भी बीत जाएगा। शो में जज के तौर पर आपने मुझे जो प्यार दिया, वो मेरे लिए सुखद और सीखने योग्य है। आपका आशीर्वाद बना रहे। 
 
नोरा की सफाई से मामला स्पष्ट हो गया है क्योंकि टेरेंस को नोरा ने क्लीन चिट दी है।