शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nikkhil advani vashu bhagnani offered a whopping amount of rs 100 crore to akshay kumar for his next film
Written By
Last Updated : गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (14:12 IST)

निखिल आडवाणी की फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार, वसूलेंगे इतनी फीस!

निखिल आडवाणी की फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार, वसुलेंगे इतनी फीस! | nikkhil advani vashu bhagnani offered a whopping amount of rs 100 crore to akshay kumar for his next film
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हो रही है। हाल ही में उनकी फिल्म 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई और इससे पहले 'मिशन मंगल'। इसके अलावा उनके पास 5-6 फिल्में और हैं। अब खबर है कि अक्षय कुमार निखिल आडवाणी और वासु भगनानी के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।


निखिल के साथ अक्षय ने फिल्म 'एयरलिफ्ट' में काम किया था, जो सुपरहिट रही थी। खबरों के अनुसार अक्षय और निखिल की यह फिल्म एक्शन और मनोरंजन से भरपूर होगी। अक्षय और निखिल के अलावा इस फिल्म से प्रोड्यूसर वाशु भागनानी भी जुड़े होंगे। माना जा रहा है कि इस फिल्म को रंजीत तिवारी डायरेक्ट करेंगे।
 
खबरों की माने ते अक्षय इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय पिछले काफी समय से बैक टू बैक हिट दे रहे हैं और इस फिल्म के लिए इतनी फीस डिजर्व करते हैं।
 
अक्षय की ये फिल्म भी असल जिंदगी की घटना पर बेस्ड होगी। जिसमें हार्ड कोर एक्शन ड्रामा देखने को मिलेगा। इस बिग बजट फिल्म का अधिकतम हिस्सा लंदन में शूट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
क्या सच में अथिया शेट्टी को डेट रहे हैं केएल राहुल? एक्ट्रेस को इस तरह किया बर्थडे विश