मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nick jonas kissing priyanka chopra romantic photo viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (12:19 IST)

रोमांटिक अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को किस करते दिखे निक जोनास, तस्वीर हुई वायरल

रोमांटिक अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को किस करते दिखे निक जोनास, तस्वीर हुई वायरल - nick jonas kissing priyanka chopra romantic photo viral
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास क्यूट कपल्स में से एक है। दोनों की तस्वीरें फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रियंका और निक इन दिनों अमेरिका में हैं जहां वो एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। ये कपल अपने वेकेशन के दिनों को काफी मिस कर रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर इसी बात का सबूत है।

 
दरअसल, निक जोनास ने अपने एक दोस्त ग्लेन पॉवेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए ये यादगार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में निक प्रियंका को स्मूच कर रहे हैं और ग्लेन भी उनकी नकल उतारते दिख रहे हैं।
 
निक ने ग्लेन पॉवेल को विश करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे ग्लेन पॉवेल, हम तुम्हें प्यार करते हैं।'
तस्वीर उनके किसी पुराने हॉलिडे की है। जनवरी में ग्लेन ने इस आउटिंग की तस्वीरें पोस्ट की थीं। प्रियंका और निक अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ हॉलिडे मनाते हैं।
 
बता दें कि लॉकडाउन के चलते प्रियंका ने अपने प्रोजेक्ट्स का काम फिलहाल रोक रखा है। वहीं निक घर पर रहकर अपने नए म्यूजिक वीडियोज और अन्य प्रोजेक्ट्स के काम में जुटे हुए हैं। 
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज डेट हुई फिक्स!