गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nia sharma enters bigg boss ott as new boss lady
Written By
Last Modified: बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (16:06 IST)

'बिग बॉस ओटीटी' में निया शर्मा की धमाकेदार एंट्री, बनीं घर की बॉस लेडी

'बिग बॉस ओटीटी' में निया शर्मा की धमाकेदार एंट्री, बनीं घर की बॉस लेडी - nia sharma enters bigg boss ott as new boss lady
'बिग बॉस ओटीटी' के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है। अब बिग बॉस के घर में टीवी की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा की एंट्री हो गई है।

 
निया शर्मा ने बिग बॉस के घर में धमाकेदार एंट्री की। अपने फैशन सेंस के लिए पॉपुलर निया बिग बॉस के घर में गोल्ड कलर की डीप नेकलाइक और थाई हाई स्लिट ड्रेस में पहुंचीं। उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री की 
 
बिग बॉस ने निया शर्मा को घर की नई बॉस लेडी बना दिया है। अब देखना होगा कि घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स के लिए निया शर्मा किस तरह की चुनौतियां पेश करेंगी।
 
घर में एंट्री करते ही निया ने अपने बेवाक वाला अंदाज सभी के सामने पेश किया। उन्होंने अक्षरा से लेकर राकेश तक की तारीफ की। निया ने अक्षरा को कहा कि उनसे बहुत उम्मीद हैं, जबकि शमिता शेट्टी और नेहा भसीन को निया ने कोई भाव नहीं दिया।
 
निया शर्मा ने कई टीवी शोज में नजर आ चुकी है। वह एक हजारो में मेरी बहना है, इश्क में मरजावां, जमाई राजा, नागिन 4 में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में निया को म्यूजिक वीडियो 'अंखियां दा घर' में देखा गया है।
ये भी पढ़ें
व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल