नेहा धूपिया ने 8 साल तक ठुकराया अगंद बेदी का प्रपोजल, शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट
बॉलीवुड के पावर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी की लव स्टोरी असल जिंदगी में भी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों ने साल 2018 में अचानक गुरुद्वारे में इंटीमेट वेडिंग कर सभी को चौंका दिया था। इससे पहले तक कपल ने अपने रिलेशन को काफी सीक्रेट रखा था।
हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में नेहा और अंगद ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जो खुलासे किए हैं, उन्होंने एक बार फिर इस कपल को सुर्खियों में ला दिया है। जब नेहा और अंगद ने अचानक शादी की घोषणा की, तो यह खबर फैंस और इंडस्ट्री दोनों के लिए चौंकाने वाली थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद जब उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ, तब यह साफ हो गया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।
अंगद बेदी ने बताया कि वह करीब 8 साल तक नेहा को इंप्रेस करने की कोशिश करते रहे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह लगातार नेहा के पीछे थे, लेकिन नेहा ने उन्हें लंबे समय तक हां नहीं कहा।
अंगद ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि उन्होंने नेहा को पहली बार जिम में देखा था, जहां वह ट्रेडमिल पर दौड़ रही थीं। उसी पल वह उनकी फिटनेस और पर्सनैलिटी से प्रभावित हो गए। हालांकि, उस समय नेहा पूरी तरह अपने करियर पर फोकस कर रही थीं और रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थीं।
कहानी में असली मोड़ तब आया जब दोनों को पता चला कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। नेहा ने इस अनुभव को 'भगवान का आशीर्वाद' बताते हुए कहा कि उनकी बेटी ही वह कड़ी बनी, जिसने उन्हें एक-दूसरे के करीब लाया। उन्होंने कहा कि कई बार हम जिस प्यार की तलाश करते हैं, वह हमारे पास ही होता है, लेकिन हम उसे पहचान नहीं पाते।
इस अप्रत्याशित खबर के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 10 मई 2018 को एक निजी समारोह में गुरुद्वारे में शादी हुई और उसी साल नवंबर में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ। बाद में 2021 में उनके बेटे गुरिक का जन्म हुआ, जिससे उनका परिवार पूरा हो गया।
हालांकि, शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लेकिन इस कपल ने इन नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने रिश्ते को प्राथमिकता दी। नेहा ने खुलकर कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और उन्हें अपने फैसले पर गर्व है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें