यश की 'टॉक्सिक' से नयनतारा का धमाकेदार लुक आया सामने, गंगा के किरदार में आएंगी नजर
रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स लगातार फिल्म के स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक रिलीज कर रहे हैं।
यश, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के बाद अब फिल्म से नयनतारा का लुक भी सामने आ गया है। मेकर्स ने नयनतारा का 'टॉक्सिक' से फर्स्ट लुक रिवील करते हुए लिखा, 'गंगा के रूप में पेश हैं नयनतारा।'
फर्स्ट लुक पोस्टर में नयनतारा का किलर लुक देखने को मिल रहा है। नयनतारा ब्लैक कलर की थाई-हाई स्लिट स्टाइलिश ड्रेस में दिख रही हैं। वह हाथ में फायरआर्म लिए एक दरवाजे से अंदर जाती हुई दिख रही हैं, जबकि दो आदमी उनके लिए दरवाजा खुला रखे हुए हैं।
फिल्म में नयनतारा जहां गंगा के किरदार में दिखेंगी, वहीं कियारा आडवाणी, नादिया और हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रूप में नजर आएंगी।
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीथु मोहनदास कर रहे हैं। फिल्म में यश और कियारा के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 19 मार्च, 2026 को छह भाषाओं में रिलीज होगी।