शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nagin actress mouni roy hot photos instagram post
Written By

नागिन फेम मौनी रॉय की ये ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

नागिन फेम मौनी रॉय की ये ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल - nagin actress mouni roy hot photos instagram post
मौनी रॉय छोटे पर्दे की उन अदाकाराओं में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल से शुरुआत करने वाली मौनी रॉय का बॉलीवुड डेब्यू बेहद शानदार रहा है, उनकी पहली ही फिल्म गोल्ड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। 
 
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने हॉट फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
 
छोटे पर्दे पर मौनी काफी सालों से सक्रिय हैं लेकिन उन्हे सबसे ज्यादा शोहरत एकता कपूर के शो नागिन से मिली। इस शो में उन्होंने एक इच्छाधारी नागिन का रोल निभाया था।
 
टीवी पर पारंपरिक कपड़ों में दिखाई देने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी ग्लैमर और हॉट फोटो शेयर करती है। उनके फोटो पर लाखों में लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। 
 
फिल्म गोल्ड के बाद मौनी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भुमिका निभाएंगे।
 
मिखिल मुसाले की फिल्म मेड इन चाइना में भी मौनी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव हैं।
ये भी पढ़ें
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कहानी