बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. naagin 3 fame actor pearl v puri accused rape case arrested mumbai police
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 जून 2021 (11:03 IST)

'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी पर लगा रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी पर लगा रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार  | naagin 3 fame actor pearl v puri accused rape case arrested mumbai police
'नागिन 3' एक्टर पर्ल वी पुरी को बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर पर एक महिला ने रेप और छेडछाड़ का आरोप लगाया है। 4 जून को महिला ने पर्व वी पुरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद एक्टर की गिरफ्तारी हुई है। 

 
पर्ल वी पुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं। इसके अलावा अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। एक्टर बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।
 
खबरों के अनुसार पुलिस ने पर्ल वी पुरी समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सभी से पूछताछ चल रही है।
 
पर्ल वी ने साल 2013 में 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार, नागिन 3 और ब्रह्मराक्षस 2 जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। 
ये भी पढ़ें
सनी लियोनी के पति का फूटा दर्द, कोरोना काल में इतनी बार हुए एंग्जाइटी का शिकार