शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mumbai Police files an FIR of rape against actor-producer Aditya Pancholi
Written By

एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, ए-ग्रेड एक्ट्रेस ने की शिकायत

एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, ए-ग्रेड एक्ट्रेस ने की शिकायत | Mumbai Police files an FIR of rape against actor-producer Aditya Pancholi
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली लगातार विवादों में घिरे रहते हैं। कभी वे गॉर्ड से उलझ जाते हैं तो कभी मामूली बातों पर लोगों को पीट देते हैं। इस तरह की शिकायतें उनके खिलाफ लगातार होती रहती है। अब एक बड़े मामले में वे उलझ गए हैं। एएनआई के एक ट्वीट अनुसार मुंबई पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप की एफआईआर फाइल की है।  
 
खबर है कि एक बड़ी अभिनेत्री की शिकायत पर आदित्य के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इस एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जुड़ा था और लंबे समय से उनका विवाद चल रहा था। लगातार दोनों के बीच मामला गरमाता जा रहा था।  

 
इस एक्ट्रेस ने जब गंभीर आरोप लगाए तो कोर्ट में पेश होने का आदेश उनको मिला। इस पर आदित्य ने पलटवार करते हुए इस एक्ट्रेस और उसकी बहन पर झूठे मामले में फंसाए जाने का दावा कर दिया। आदित्य का कहना है कि उन्हें इस एक्ट्रेस की ओर से लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। 
 
आदित्य के बेटे सूरज पंचोली भी विवादों में रह चुके हैं। जिया खान आत्महत्या के मामले में उनका नाम चर्चाओं में था। जिया ने साल 2013 में अपने जुहू अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी और सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। 
ये भी पढ़ें
दबंग 3 के लिए सलमान खान को मिले 'विनोद खन्ना'