शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mum Bhai: zee5 new web series based on mumbai underworld, sikander kher plays a gangster
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (10:49 IST)

Mum Bhai: मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड वेब सीरीज, मंगलौरियन गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे सिकंदर खेर

Mum Bhai: मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड वेब सीरीज, मंगलौरियन गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे सिकंदर खेर - Mum Bhai: zee5 new  web series based on mumbai underworld, sikander kher plays a gangster
(Photo:Instagram/Sikander Kher)
जी5 और आल्ट बालाजी की नई क्राइम थ्रिलर 'मुंभाई' रिलीज हो चुकी है। इस मुंबई अंडरवर्ल्ड बेस्ड सीरीज में अंगद बेदी और सिकंदर खेर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये शो एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और गैंगस्टर की कहानी है, जो दोस्त हैं। दोनों ही अपने-अपने तरीके से मुंबई पर राज करना चाहते हैं। एक कानून के दम पर तो दूसरा गुंडागर्दी के दम पर।



इस सीरीज में पुरानी मुंबई यानी बंबई की झलक देखने को मिलेगी। 12 एपिसोड के इस सीरीज में अंगद बेदी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भास्कर शेट्टी के किरदार में हैं। वहीं, सिकंदर खेर गैंगस्टर रामा शेट्टी बने हैं।



मंगलौरियन गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले सिकंदर अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहते हैं, “मेरा किरदार बहुत ही अच्छे से लिखा गया है और ये किसी पर आधारित नहीं है।”



अक्षय चौबे द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में सिकंदर खेर और अंगद बेदी के अलावा संदीपा धर, सनी हिंदुजा, समीर धर्माधिकारी, मधुरिमा रॉय जैसे कलाकार भी हैं। एकता कपूर और अपूर्व लाखिया ने इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है।