शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy married to suraj nambiar wedding photos goes viral
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (16:25 IST)

मौनी रॉय ने शेयर की अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें

मौनी रॉय ने शेयर की अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें - mouni roy married to suraj nambiar wedding photos goes viral
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी ने सूरज संग 27 जनवरी को गोवा में शादी रचाई है।
 
 
मौनी रॉय की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने भी अपनी शादीकी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
साउथ इंडियन दुल्हन बनी मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सूरज साउथ इंडियन हैं, इसलिए मौनी ने मलयाली रीति-रिवाज से शादी रचाई हैं।
तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट और रेड कलर की पारंपरिक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है। वहीं उनके पति सूरज की पारंपरिक धोती और कुर्ता पहने दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज की शादी की दो रस्में होंगी। पहला, मलयाली परंपराओं के अनुसार, उसके बाद बंगाली परंपराओं से शादी होगी। जहां मलयाली रीति रिवाज से शादी सुबह हो गई है वही बंगाली रस्मों रिवाज से शाम को शादी होगी।
बता दें कि सूरज नाम्बियार दुबई में रहते हैं। वह पेशे से बैंकर है। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थी। सूरज से पहले मौनी का नाम एक्टर गौरव चोपड़ा और मोहित रैना के साथ भी जुड़ चुका है।
ये भी पढ़ें
अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज