शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ब्रह्मास्त्र फिल्म से मौनी रॉय का लुक आया सामने, बनी हैं अंधेरे की रानी
Written By
Last Updated : मंगलवार, 14 जून 2022 (12:27 IST)

ब्रह्मास्त्र फिल्म से मौनी रॉय का लुक आया सामने, बनी हैं अंधेरे की रानी

ब्रह्मास्त्र में एक्ट्रेस मौनी रॉय निगेटिव रोल में हैं। अंधेरे की रानी बनी है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है।

Mouni Roy look in Karan Johar movie Brahmastra starring Ranbir Kapoor and Alia Bhatt | ब्रह्मास्त्र फिल्म से मौनी रॉय का लुक आया सामने, बनी हैं अंधेरे की रानी
2022 की बड़ी फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' का प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। 15 जून को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिलहाल 'ब्रह्मास्त्र' के कलाकारों का लुक जारी किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन के बाद मौनी रॉय का लुक भी फिल्म से जारी हो गया है। 
 
मौनी रॉय बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रही है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मौनी का रोल निगेटिव है और पोस्टर में यह बात नजर आ रही है। 
 
मौनी रॉय के पोस्टर के साथ लिखा है- कर ले सबको वश में अपने, अँधेरे की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह बात ठानी है।
 
करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितम्बर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय जैसे कलाकार हैं। 
ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। रणबीर कपूर के साथ अयान की यह तीसरी फिल्म है। इसके पहले 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' नामक फिल्में वे साथ कर चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण आ सकती हैं नजर, मेकर्स चौंकाना चाहते हैं दर्शकों को