गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy hot bikini photos viral on social media
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (18:00 IST)

मौनी रॉय ने बिकिनी पहन पूल में लगाई आग, हॉट तस्वीरें वायरल

मौनी रॉय ने बिकिनी पहन पूल में लगाई आग, हॉट तस्वीरें वायरल - mouni roy hot bikini photos viral on social media
मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मौनी ने टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में मौनी रॉय स्वीमिंग पूल की सीढ़ियों पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं और बेहद खूबूसरत लग रही हैं। मौनी रॉय इस तस्वीर में काफी हॉट लग रहीं हैं और फैंस लगातार इसको लेकर कमेंट कर रहे हैँ। 
 
मौनी रॉय ने कुछ और तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो स्वीमिंग करती हुईं नजर आ रहीं हैं और बेहद हॉट लग रहीं हैं। व्हाइट बिकिनी में मौनी रॉय का हॉट अंदाज देखने लायक है। 
 
ये पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय ने इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इससे पहले भी वो इस तरह से धमाका कर चुकी हैं।
 
मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से अपने बॉलीवुड करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी और काफी पसंद की गईं थीं। इसके अलावा मौनी रॉय फिल्म केजीएफ के एक आइटम नंबर में नजर आईं थीं। 
 
मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इसको लेकर काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
काजोल ने किया खुलासा, गोविंदा के साथ अब तक काम नहीं करने की बताई वजह