बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. mandana karimi gets troll to post a hot bikini video on instagram
Written By

मंदाना करीमी ने रमजान के महीने में बिकिनी पहन शेयर किया हॉट वीडियो, आईं ट्रोलर्स के निशाने पर

मंदाना करीमी ने रमजान के महीने में बिकिनी पहन शेयर किया हॉट वीडियो, आईं ट्रोलर्स के निशाने पर - mandana karimi gets troll to post a hot bikini video on instagram
Photo : Instagram
बिग बॉस 9 से चर्चा में आईं मंदाना करीमी अपने हॉट अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इन दिनों वो अपनी एक वीडियो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।
दरअसल पति से अलग होने के बाद मंदाना करीमी ने अपनी फिजिक पर बहुत काम किया और काफी वेट लूज किया है। अब वेट घटाने के बाद मंदाना ने अपना बिकिनी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मंदाना ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि वो इन गर्मियों के लिए तैयार हैं।
Photo : Instagram
मंदाना के इस वीडियो को देखकर यूजर्स भड़क गए। मंदाना को सोशल मीडिया पर ये कहते हुए ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने मुस्लिम होने के बावजूद रमजान के महीने में बिकीनी पहनी है।
Photo : Instagram
एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मंदाना तुम्हें अल्लाह का खौफ नहीं है... इस्लाम को नापाक ना करो। तो कोई लिखता है- कम से कम रमजान का ख्याल कर लेती। तो कुछ लोग उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।
Photo : Instagram
मंदाना करीमी अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा है। पहले भी कई बार मंदाना बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।