गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. man arrested for giving rape threats to anushka sharma 10 month old daughter
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (12:08 IST)

अनुष्का शर्मा की 10 महीने की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

अनुष्का शर्मा की 10 महीने की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार - man arrested for giving rape threats to anushka sharma 10 month old daughter
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की 10 महीने की बेटी वामिका को हाल ही में ऑनलाइन रेप की धमकी दी गई थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

 
बताया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में लगातार भारत की हार के बाद इस 23 वर्षीय शख्स ने विराट और अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी दी थी। यह शख्स पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
 
खबरों के अनुसार पुलिस आरोपी को हैदराबाद से मुंबई ला रही है। पुलिस आरोपी को मुंबई लाकर जांच करेगी। दिल्‍ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्‍वाती मालीवाल ने धमकी देने के मामले में दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। 
 
बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस साल 11 जनवरी को एक बेटी के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। इस कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
 
ये भी पढ़ें
इस नेक काम के लिए कविता कौशिक ने कटवाए अपने लंबे घने बाल