शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malayalam actor akhil vishwanath dies at the age of 30
Last Modified: रविवार, 14 दिसंबर 2025 (11:56 IST)

फेमस साउथ एक्टर अखिल विश्वनाथ का हुआ निधन, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Famous South actor passes away
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम अभितेना अखिल विश्वनाथ का 30 साल की उम्र निधन हो गया है। एक्टर ने 11 दिसंबर को खुदकुशी करके अपनी जान दे दी। वह केरल स्थित अपने घर में बेडरूम में मृत पाए गए। अखिल के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
 
अखिल विश्वनाथ, सनल कुमार ससिधरन की निर्देशित फिल्म 'चोला' में नजर आए थे, जिसने 2019 में केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीता था। वह कई और फिल्मों में नजर आए थे। हाल ही अखिल के पिता का एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है। 
 
मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अखिल विश्वनाथ की मां गीता जब काम पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तब उन्होंने बेटे को घर में फांसी पर लटका हुआ पाया। अखिल कोट्टाली में एक मोबाइल फोन की दुकान में मैकेनिक के रूप में काम कर रहे थे। हालांकि, कथित तौर पर उन्होंने कुछ समय से काम पर जाना बंद कर दिया था।
 
अखिल ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और 'मंगंडी' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ उनके भाई अरुण भी नजर आए थे और अपने अभिनय के लिए दोनों भाईयों को राज्य सरकार की ओर से बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला था।
ये भी पढ़ें
समीरा रेड्डी को कभी थी हकलाने की आदत, रितिक रोशन ने इस तरह की मदद