1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malamaal weekly 2 ritesh deshmukh paresh rawal rajpal yadav elvish yadav star cast

एल्विश यादव की बॉलीवुड में बड़ी छलांग, 'मालामाल वीकली 2' में दिखेंगे रितेश-परेश-राजपाल के साथ

Malamal Weekly 2
साल 2006 में आई प्रियदर्शन की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' तो आपको याद होगी? छोटे से गांव की कहानी, लॉटरी का टिकट और पैसों के लालच में एक के बाद एक उलझती मजेदार घटनाएं... उस दौर में इस फिल्म ने दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया था। 
 
अब सिनेमाप्रेमियों के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। इस कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म का सीक्वल 'मालामाल वीकली 2' जल्द आने वाला है। फिल्म मेकर्स ने इसके सीक्वल पर तेजी से काम शुरू कर दिया है और इसकी मुख्य स्टारकास्ट को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मालामाल वीकली 2' में दर्शकों को पुरानी और नई स्टारकास्ट का एक जबरदस्त तालमेल देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग' रितेश देशमुख इस फिल्म को लीड करने जा रहे हैं। हालांकि वह अभी स्क्रिप्ट के अंतिम ड्राफ्ट को पढ़ रहे हैं, लेकिन उनकी मौखिक सहमति मिल चुकी है।
 
पहली फिल्म की जान रहे दिग्गज अभिनेता परेश रावल और राजपाल यादव एक बार फिर अपनी जबरदस्त टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने लौट रहे हैं।

एल्विश यादव की सरप्राइज एंट्री
इस सीक्वल का सबसे बड़ा आकर्षण यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव की एंट्री है। एल्विश इस मुख्य स्टारकास्ट में एक नया और ताज़ा तड़का लगाएंगे। एक्शन थ्रिलर डेब्यू के बाद यह उनका दूसरा बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट होने जा रहा है।
 
फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी सहमति दे दी है और फिलहाल कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। 'मालामाल वीकली 2' एक बिल्कुल नई कहानी के साथ बड़े पर्दे पर आएगी। हालांकि, फिल्म का मूल विषय और आत्मा बिल्कुल पहली फिल्म जैसी ही रहने वाली है। 
 
इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान अमित जोशी को सौंपी गई है। फिलहाल अमित जोशी फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने और उसे तराशने में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी की जाएगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा सरप्राइज, सामने आया Empress बायोग्राफी का कवर