1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora greece vacation mystery man viral instagram photos

ग्रीस वेकेशन में मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अंदाज, समंदर के बीच मिस्ट्री मैन संग दिए पोज

Malaika Arora Greece Vacation
बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल और वेकेशन लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ग्रीस वेकेशन की कुछ बेहद खूबसूरत और हॉट तस्वीरें साझा की हैं। 
 
इन तस्वीरों में जहां एक तरफ उनके किलर फैशन सेंस और टोंड फिगर की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ एक रहस्यमयी तस्वीर ने पूरे इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इस वायरल तस्वीर में मलाइका समंदर के बीचों-बीच एक 'मिस्ट्री मैन' के साथ बेहद क्लोज पोज देती नजर आ रही हैं, जिसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
 
ग्रीक समर में मलाइका का ग्लैमरस अवतार
अपनी लेटेस्ट पोस्ट में मलाइका अरोड़ा ने ग्रीस के नीले समंदर, मनमोहक सनसेट और वहां के पारंपरिक सफेद घरों की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरों में मलाइका का स्टाइलिश हॉलिडे लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। 
एक तस्वीर में वह पारंपरिक ग्रीक विला में आराम फरमाती दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी झलकियों में उन्होंने वाइब्रेंट पिंक और रेड कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस और सिजलिंग अवतार देखते ही बनता है। इसके अलावा, ढलते सूरज की रोशनी के बीच वाइन-रेड कलर की हॉल्टर-नेक मैक्सी ड्रेस में उनका लुक किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा है।
 
मलाइका ने अपनी इन सिजलिंग तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ग्रीक समर की कुछ खूबसूरत यादें, मेरे सिग्नेचर स्टाइल के साथ।' लेकिन फैंस की निगाहें तो उस आखिरी तस्वीर पर टिक गईं, जिसने सस्पेंस का तगड़ा तड़का लगा दिया है।
 
समंदर के बीचों-बीच 'मिस्ट्री मैन' संग जाम छलकाती आईं नजर
सोशल मीडिया पर इस वक्त जिस तस्वीर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसमें मलाइका अरोड़ा गहरे समंदर के बीच एक अनजान शख्स के साथ खड़ी हैं। दोनों के हाथों में ड्रिंक के ग्लास हैं और दोनों का अंदाज काफी क्लोज नजर आ रहा है। हालांकि, मलाइका ने बेहद चालाकी से इस फोटो को क्लिक किया है, जिसमें उस शख्स का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है और न ही मलाइका ने उसे टैग किया है।
 
इस सस्पेंस ने फैंस और नेटीजंस को कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है। कमेंट सेक्शन में लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि 'आखिर यह मिस्ट्री मैन कौन है?' कई यूजर्स ने तो इस शख्स का संबंध मुंबई के मशहूर डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता से भी जोड़ना शुरू कर दिया है, जिनके साथ मलाइका को पहले भी कुछ मौकों पर देखा गया है। 
 
52 की उम्र में फिटनेस और फैशन गोल्स
सस्पेंस और अफवाहों से इतर, फैंस मलाइका अरोड़ा की फिटनेस के एक बार फिर कायल हो गए हैं। 52 वर्ष की उम्र में भी जिस तरह मलाइका ने खुद को मेंटेन रखा है, वह वाकई तारीफ के काबिल है। उनकी टोंड बॉडी, ग्लोइंग स्किन और मिनिमल मेकअप वाले हॉलिडे लुक्स युवाओं को फिटनेस गोल्स दे रहे हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से 'मंदाकिनी' का धांसू लुक रिलीज, इंटरनेट पर छाए पोस्टर्स