मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Malaika Arora, Arjun Kapoor, Pendant
Written By

मलाइका ने गले में पहना अर्जुन के नाम का पेंडेंट

मलाइका ने गले में पहना अर्जुन के नाम का पेंडेंट - Malaika Arora, Arjun Kapoor, Pendant
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चा सुर्खियों में बनी हुई है। बीते कई दिनों से दोनों साथ में वक्त बिताते  नजर आ रहे हैं। हाल ही में मलाइका और अर्जुन देर रात डिनर करने गए थे। दोनों ने खुलकर अबतक अपने रिश्ते का इजहार नहीं किया है। 
 
हाल ही में मलाइका की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में मलाइका गले में AM पेंडेंट पहने दिख रही हैं। फोटो से  कयास लगाए जा रहे हैं कि A से अर्जुन और M से मलाइका के नाम का पेंडेंट पहनकर अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। 
 
हालाकि, मलाइका के बेटे का नाम अरहान है और वे अपनी बहन अमृता अरोड़ा के भी बहुत करीब हैं तो यह A उनके नाम का भी हो सकता है। मलाइका को ये पेंडेंट उनकी दोस्त वहबिज मेहता ने दिया है। मलाइका ने उन्हें तस्वीर में शुक्र‍िया बोला है।
 
तस्वीर के सामने आते ही मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें फिर से जोर पकड़ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका ने  मिलकर एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं दोनों के अगले साल शादी करने की खबरे भी सुर्खियों में बनी हुई है। 
ये भी पढ़ें
दीपिका से ज्यादा रणवीर ने दी काम को अहमियत, आगे बढ़ाया हनीमून